सुबह स्ट्रेचिंग करना क्यों जरूरी है, जानें इसके फायदे
सुबह स्ट्रेचिंग करना क्यों जरूरी है, जानें इसके फायदे
सुबह की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग के साथ करना शरीर के लिए 'रीबूट' बटन दबाने जैसा है। रात भर सोने के बाद जब मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, तो बस 5-10 मिनट का स्ट्रेच आपको पूरे दिन के लिए रेडी कर सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना स्ट्रेचिंग करने के क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : May 08, 2026 10:12 am IST, Updated : May 08, 2026 10:12 am IST
1/5Image Source : freepik
रात भर एक ही पोजीशन में सोने से जोड़ों और मांसपेशियों में जो जकड़न आ जाती है, स्ट्रेचिंग उसे दूर करती है। यह आपकी फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती है।
2/5Image Source : freepik
जब आप स्ट्रेच करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इससे शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन बेहतर तरीके से पहुंचती है, जिससे आप तुरंत अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं।
3/5Image Source : freepik
स्ट्रेचिंग न केवल शरीर बल्कि दिमाग को भी एक्टिव बनाती है। यह आपके नर्वस सिस्टम को सक्रिय करती है, जिससे सुबह की सुस्ती दूर होती है और आप बेहतर फोकस के साथ काम शुरू कर पाते हैं।
4/5Image Source : freepik
गलत तरीके से सोने या घंटों बैठने के कारण होने वाले पीठ और गर्दन के दर्द में स्ट्रेचिंग रामबाण है। यह रीढ़ की हड्डी के तनाव को कम करती है और आपके पोस्चर को सुधारती है।
5/5Image Source : freepik
स्ट्रेचिंग करने से शरीर में 'एंडोर्फिन' जैसे फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं। यह सुबह-सुबह होने वाली घबराहट या तनाव को कम करके आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है।