क्यों मनाया जाता है World AIDS Vaccine Day? रोकथाम के लिए जरूरी है जागरूकता
क्यों मनाया जाता है World AIDS Vaccine Day? रोकथाम के लिए जरूरी है जागरूकता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 18 मई के दिन को विश्व एड्स टीका दिवस यानी वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे के तौर पर मनाया जाता है। क्यों मनाया जाता है World AIDS Vaccine Day? रोकथाम के लिए जरूरी है जागरूकता Why is World AIDS Vaccine Day celebrated Awareness for prevention
Published : May 18, 2025 12:01 pm IST, Updated : May 18, 2025 12:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एड्स एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। इस गंभीर बीमारी की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैक्सीन की जरूरत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही 18 मई के दिन वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे मनाया जाता है।
2/5Image Source : Freepik
1998 में इस दिन की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि इस दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके बिल क्लिंटन के उस आह्वान को याद किया जाता है, जब उन्होंने एचआईवी/एड्स वैक्सीन को डेवलप करने की जरूरत पर प्रकाश डाला था।
3/5Image Source : Freepik
दुनिया भर में एड्स कई लोगों की जान पर हावी पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व एड्स वैक्सीन दिवस यानी वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे के दिन एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षा प्रदान करने और मिथकों को दूर करने की कोशिश की जाती है।
4/5Image Source : Freepik
आइए जानते हैं कि एड्स यानी एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम कैसे होता है? ये स्थिति एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस की वजह से पैदा होती है जिसके कारण बॉडी का इम्यून सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है।
5/5Image Source : Freepik
ये वायरस असुरक्षित यौन संबंध और एचआईवी संक्रमित खून से दूषित सुई या सीरिंज से फैल सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।