ठंड से बचने के लिए इन विंटर सुपरफूड को अपनी डाइट में ज़रूर करें शामिल, मिलेंगे अन्य कई बेहतरीन फायदे
ठंड से बचने के लिए इन विंटर सुपरफूड को अपनी डाइट में ज़रूर करें शामिल, मिलेंगे अन्य कई बेहतरीन फायदे
इन सर्दियों के मौसम में अपने आप को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए इन विंटर फ़ूड को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। ये फूड्स आपके शरीर को अंदर से गर्म रहने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करते हैं। चलिए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं?
Published : Dec 10, 2025 11:44 pm IST, Updated : Dec 10, 2025 11:59 pm IST
1/5Image Source : unsplash
इन सर्दियों के मौसम में अपने आप को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए इन विंटर फ़ूड को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। ये फूड्स आपके शरीर को अंदर से गर्म रहने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करते हैं। चलिए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
नट्स और सीड्स: सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए नट्स और सीड्स ज़रूर खाएं।। बादाम, अखरोट जैसे नट्स और पम्पकिन, अलसीा और चिया सीड्स हेल्दी फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
गरम मसाले: ठंड से बचने के लिए और शरीर में गर्मी गर्मी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में किचन में पाए जाने वाले अदरक, हल्दी, दालचीनी, तुलसी, अजवाइन, लौंग और काली मिर्च जैसे इन गरम मसालों को ज़रूर शामिल करें। इन गरम मसलों का इस्तेमाल चाय, सूप और काढ़ा में करें।
4/5Image Source : UNSPLASH
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां: सर्दियों के मौसम में पालक, ब्रोकली और दूसरी हरी सब्ज़ियों का सेवन ज़रूर करें। ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन E और फोलेट होता है। इसके अलावा, पालक, चौलाई और ड्रमस्टिक के पत्तों में आयरन, विटामिन K भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।
5/5Image Source : unsplash
शकरकंद: सर्दियों में बाज़ारों में आसानी से मिलने वाला शकरकंद फाइबर, विटामिन A और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसे रेगुलर खाने से कब्ज ठीक होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।