ये फूड्स गट हेल्थ को पहुंचाते हैं बहुत ज़्यादा नुकसान, धीरे धीरे खत्म कर देते हैं गुड बैक्टीरिया
ये फूड्स गट हेल्थ को पहुंचाते हैं बहुत ज़्यादा नुकसान, धीरे धीरे खत्म कर देते हैं गुड बैक्टीरिया
गट हेल्थ खराब होने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, ब्लोटिंग की दिक्कतें तेजी से बढ़ती हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं कौन से फूड्स गट हेल्थ के लिए हानिकारक हैं?
Published : Mar 08, 2026 04:43 pm IST, Updated : Mar 08, 2026 04:47 pm IST
1/6Image Source : unsplash
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारी गट हेल्थ पर पड़ता है। कई ऐसी चीजें हैं जो दिखने में हेल्दी लगे लेकिन वे हमारी गट हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। गट हेल्थ खराब होने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, ब्लोटिंग की दिक्कतें तेजी से बढ़ती हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं कौन से फूड्स गट हेल्थ के लिए हानिकारक हैं?
2/6Image Source : FREEPIK
कच्ची सब्ज़ियां: कच्ची पत्तेदार हरी सब्ज़ियां और सलाद में मौजूद फाइबर आंतों की परत में जलन, गैस और सूजन पैदा कर सकते हैं। इसलिए कच्ची सब्ज़ियों की जगह हल्की पकी हुई सब्ज़ियां लें। पका हुआ खाना पेट के लिए हल्का हो सकता है और न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से एब्ज़ॉर्प्शन करता है।
3/6Image Source : FREEPIK
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स: पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड और इंस्टेंट मील्स में एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं जो पेट की परत की प्रोटेक्टिव म्यूकस लेयर को खराब करते हैं। इस वजह से सूजन, आंतों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये खाद्य पदार्थ गट माइक्रोबायोटा को भी बिगाड़ते हैं, जो पाचन और इम्युनिटी के लिए हानिकारक है।
4/6Image Source : UNSPLASH
रेड और प्रोसेस्ड मीट: रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का बार-बार सेवन आंतों के स्वास्थ्य नुकसान पहुंचाता है। यह आदत गुड बैक्टीरिया को कम करती है, जिससे सूजन बढ़ता है और इस वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है ।
5/6Image Source : FREEPIK
रिफाइंड शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर: ज्यादा शुगर वाले फूड्स और ड्रिंक्स गट हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक हैं। यह आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे आंतों में सूजन की समस्या तेजी से बढ़ती है।
6/6Image Source : UNSPALSH
रिफाइंड अनाज: सफेद ब्रेड, पास्ता और पेस्ट्री जैसे रिफाइंड खाद्य पदार्थों का सेवन गट के लिए नुकसानदायक है। इनमें फाइबर और पोषक तत्व न के बराबर होता है जो पाचन तंत्र को धीमा करते हैं। इनके सेवन से मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और लेकी गट का खतरा बढ़ जाता है।