Independence Day 2022: पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, इन तस्वीरों में देखिए लाल किले की झलकियां
Independence Day 2022: पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, इन तस्वीरों में देखिए लाल किले की झलकियां
Independence Day 2022: 15 अगस्त का दिन हमारे देश में सबसे बड़े त्योहार यानी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश अपने स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करते हुए इस जश्न को मनाता है। इस साल 15 अगस्त का मौका बेहद खास है क्योंकि भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
Published : Aug 15, 2022 08:25 am IST, Updated : Aug 15, 2022 08:25 am IST
1/6Image Source : photo courtesy: ANI
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 9वें साल नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराया है। इन तस्वीरों में हम इस अवसर की कुछ झलकियां देख सकते हैं।
2/6Image Source : photo courtesy: ANI
9वें साल लाल किले की प्रचीर से झंड़ा फहराने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को राजघाट जाकर नमन किया।
3/6Image Source : photo courtesy: ANI
इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पहुंचे, जहां तीनों सेनाओं के जवानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
4/6Image Source : photo courtesy: ANI
इस तस्वीर में हम लाल किले में पीएम मोदी के स्वागत का पल देख सकते हैं।
5/6Image Source : photo courtesy: ANI
फिर पीएम मोदी ने प्रचीर से हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और नीले आसमान में तीनों रंग छा गए।
6/6Image Source : photo courtesy: ANI
पीएम मोदी ने कहा कि मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल ऐसे हमारे अनगिनत क्रांति वीरों ने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी। हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है।