सास नीता अंबानी को पीछे छोड़ आगे निकली बहू, पूरी दुनिया में हो रही है राधिका के फैशन की चर्चा
सास नीता अंबानी को पीछे छोड़ आगे निकली बहू, पूरी दुनिया में हो रही है राधिका के फैशन की चर्चा
Anant Radhika Wedding Fashion: फैशन और स्टाइल के मामले में अंबानी परिवार की छोटी बहू ने अपनी सास को पीछे छोड़ दिया है। अब तक नीता अंबानी के स्टाइल के सामने पूरी दुनिया फीकी नजर आती थी, लेकिन अब राधिका मर्चेंट के फैशन की चर्चा दुनियाभर में हो रही है।
Published : Dec 10, 2024 03:11 pm IST, Updated : Dec 10, 2024 03:11 pm IST
1/5Image Source : @loveleen_makeupandhair
साल 2024 में अगर सबसे ज्यादा किसी के फैशन और स्टाइल की चर्चा रही तो वो हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट। दोनों के प्रीवेडिंग से लेकर शादी तक हर फंक्शन पर दुनियाभर की नजर रही। अब साल के जाते-जाते भी ये कपल सुर्खियां बटोर रहा है।
2/5Image Source : @loveleen_makeupandhair
शादी में जहां एक ओर नीता अंबानी की साड़ी, लंहगा और बेशकीमती हार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका ने अपनी क्यूटनेस से लोगों को दीवाना बना दिया। अब न्यूयॉर्क टाइम्स के 2024 के सबसे स्टाइलिश लोगों की लिस्ट में अनंत- राधिका को शामिल किया गया है।
3/5Image Source : @loveleen_makeupandhair
राधिका मर्चेंट ने फैशन के मामले में अपनी सास से एक कदम आगे बढ़ते हुए ये बाजी मारी है। अनंत राधिका के स्टाइल की दीवानी पूरी दुनिया हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनंत- राधिका के प्री- वेडिंग फोटो शेयर करते हुए उनके फैशन की तारीफ की है। जिसमें लिखा है 'एक रेड कार्पेट जहां पॉप्सिकल के साइज के पन्ने से लेकर पॉप स्टार रिहाना तक सब शामिल थे।'
4/5Image Source : @loveleen_makeupandhair
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रॉयल वेडिंग के चर्चे पूरे साल रहे। गुजरात के जामनगर में दोनों का प्री- वेडिंग फंक्शन हुआ जो अपने आप में भव्य था। इसके बाद इटली में क्रूज पार्टी और फिर मुंबई में शादी और दूसरे फंक्शन हुए। इस रॉयल वेडिंग में दुनियाभर से सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
5/5Image Source : @loveleen_makeupandhair
अनंत राधिका ने शादी में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के कपड़े पहने थे। शादी में राधिका ने परंपरागत गुजराती लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था। हीरे, पन्ने और पोल्की जूलरी कैरी की थी। अनंत अंबानी ने ऑरेंज शेरवानी पहनी थी। जिसमें हीरों से जड़ा हाथी वाला ब्रोच लगा था।