Published : Dec 24, 2024 01:41 pm IST, Updated : Dec 24, 2024 01:41 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप भी क्रिसमस के दिन ग्लो करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको केले को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। केले से बने केमिकल फ्री फेस मास्क को इस्तेमाल करके आपको अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस मिल सकता है।
2/5Image Source : Freepik
बनाना फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह से मैश करके एक कटोरे में निकाल लीजिए। अब मैश्ड केले में थोड़ा सा दूध मिला लीजिए। इसके बाद आपको इस मिक्सचर में शहद को भी मिक्स करना है। सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
अब आप इस नेचुरल फेस पैक को इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को थोड़ी देर तक अपनी त्वचा पर लगाकर रखना है।
4/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपकी त्वचा का निखार पहले की तुलना में इम्प्रूव हो जाएगा। केला, दूध और शहद, इन तीनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। बनाना फेस पैक आपकी त्वचा को फ्लॉलेस बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।