Published : Apr 11, 2026 08:48 pm IST, Updated : Apr 11, 2026 08:48 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
प्याज के रस में मौजूद तमाम तत्व आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो प्याज के रस को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
प्याज का रस बालों को मजबूत और घना बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। प्याज के रस में मौजूद तत्व बालों को सफेद होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्याज का रस नए बाल उगाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
क्या आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज के रस में मौजूद तत्व डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। प्याज के रस से बालों को पोषण भी मिल सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आइए प्याज के रस को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं। सबसे पहले 1-2 प्याज को छीलकर पीस लीजिए। इसके बाद मलमल के कपड़े से प्याज का रस छान लीजिए। अब आप रुई की मदद से प्याज के रस को अपनी स्कैल्प और अपने बालों की जड़ों में लगा सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 2 से 4 मिनट हल्की मसाज जरूर करें। इसके बाद लगभग 30-45 मिनट के लिए प्याज के रस को लगाए रखें। अब आप माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। हर हफ्ते 1-2 बार आप प्याज के रस को यूज कर सकते हैं।