Girl Names Starting With D: क्या आप भी अपनी बिटिया का नाम ड अक्षर से रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आप नामों की इस लिस्ट में से कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।
Published : Oct 08, 2025 09:52 pm IST, Updated : Oct 08, 2025 09:52 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
किसी के भी नाम का पहला अक्षर उसकी पर्सनालिटी पर अच्छा खासा प्रभाव डालता है। यही वजह है कि पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम रखने से पहले काफी सोच-विचार करते हैं। आज हम आपको ड अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के कुछ नाम बताएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप अपनी बेटी का नाम ड अक्षर से रखना चाहते हैं, तो डेजी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेजी एक फूल का नाम है। ये फूल सादगी और सुंदरता को दर्शाता है।
3/5Image Source : FREEPIK
ड अक्षर से शुरू होने वाले नामों में डीवा नाम भी शामिल होता है। आपको बता दें कि डीवा का अर्थ देवी होता है। इसके अलावा आप अपनी बिटिया का नाम डिम्पी भी रख सकते हैं। इस शब्द का मतलब दृढ संकल्प होता है।
4/5Image Source : FREEPIK
अगर आप चाहें तो अपनी बेटी का नाम डौली भी रख सकते हैं। डौली का मतलब होता है गुड़िया की तरह। अगर आप अपनी बेटी का नाम ड अक्षर से रखना चाहते हैं, तो डिंपल भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
आप अपनी बिटिया रानी का नाम डायना भी रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शब्द का अर्थ दिव्य या फिर उज्ज्वल प्रकाश हो सकता है। इसके अलावा इस नाम को चंद्रमा की देवी के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।