Published : Nov 04, 2024 05:36 pm IST, Updated : Nov 04, 2024 05:36 pm IST
1/5Image Source : Freepik
मध्यप्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क 10 हाथियों की मौत के बाद सुर्खियों में है। इस राष्ट्रीय उद्यान में बड़ी संख्या में सैलानी जंगल सफारी और ट्रैकिंग का मजा लेते हैं। प्रकृति के खूबसूरत नजारों से भरा बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया और कटनी जिलों की सतपुड़ा पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है।
2/5Image Source : Freepik
इस नेशनल पार्ट में आपको बंगाल टाइगर से लेकर शेर, हिरन और कई जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। आकर्षक पहाड़ियों, घाटियों, नदियों और हरेभरे घास के मैदानों वाला ये नेशनल पार्क एडवेंचर लवर्स के बीच काफी फेमस है। जंगल सफारी के दौरान यहां सड़कों पर घूमते टाइगर आपको रोमांचित कर देंगे।
3/5Image Source : Freepik
बांधवगढ़ की कहानी को 2000 साल पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि इस जंगल में बना बांधवगढ़ किला भगवान राम ने लक्ष्मण को उपहार के रूप में दिया था। बांधवगढ़ का मतलब होता है है भाइयों का किला। यहां की खूबसूबरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
4/5Image Source : Freepik
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए बांधवगढ़ नेशनल पार्क शानदार जगह है। आपको बता दें कि बांधवगढ़ अपनी तरह का पहला स्थान है जहां पर्यटकों के लिए हॉट एयर बैलून सफारी शुरू की गई है। यहां की खूबसूरती को आप हवा में उड़ते हुए देख और महसूस कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आपको बघेल संग्रहालय, बांधवगढ़ किला, गांव ताला, महामन तालाब, बारी गुफा, शेष शाय, पर्वतारोही बिंदु और कई दूसरे आकर्षण केन्द्र देखने को मिलेंगे। आपको बीच-बीच में बहता पानी और कई खूबसूरत झरने भी बारिश के मौसम में दिख जाएंगे। ये नेचर लवर्स के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन हो सकता है।