पुराने मोजे को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, इन तरीकों से करें रियूज
पुराने मोजे को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, इन तरीकों से करें रियूज
अगर आपके घर में पुराने मोज़े की भरमार हो गई और आप उसे फेकने के बारे सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। पुराने मोज़े को फेंकने की बजाय आप उसे अपने घर के इन काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके घर में पुराने मोज़े की भरमार हो गई और आप उसे फेकने के बारे सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। पुराने मोज़े को फेंकने की बजाय आप उसे अपने घर के इन काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5Image Source : YOUTUBE - @5-Minute Crafts FAMILY
सफाई करें: मोजे को हाथ में पहनकर फर्नीचर, पंखे, खिड़कियां और सोफे की डस्टिंग की जा सकती है। जिससे धूल मिटटी आसानी से साफ हो जाएगा। इसके पुराने मोजों को झाड़ू पर चढ़ाकर जहां पर आपका हाथ नहीं पहुंच पाता है उसकी सफाई भी कर सकते हैं। वाइपर में दोनों साइड मोजों को पहनाकर आप घर के कोनों को साफ़ करें।
3/5Image Source : YOUTUBE - @Alisa Crafts
खिलौने या क्राफ्ट: छोटे बच्चों के लिए आप पुराने मोज़े से खिलौने बना सकते हैं. मोज़े के अंदर खराब कपड़े या रुई भरकर बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय या गुड़िया बना सकते हैं
4/5Image Source : YOUTUBE - @5-Minute Crafts FAMILY
घर के पुराने मोजे से आप क्राफ्ट की कई चीजें भी बना सकते हैं। पेन्सिल पेन रखने के लिए ऐसा पाउच बना सकते हैं। पाउच को और आकर्षक बनाने के लिए आप उस पर बटन, रिबन या कोई अन्य फैब्रिक चिपका सकते हैं।
5/5Image Source : YOUTUBE - @OH MY DIY !
डोरमेट: आप पुराने मोजों से अपने घर का डोरमेट या रग बना सकते हैं। अगर आपके पास कई सारे रंगबिरंगी मोज़े हैं तो उन पुराने मोजों को काटकर आप उसका सुन्दर सा राउंड शेप में पायदान बनाएं। आप इन रग या पायदान का इस्तेमाल बेड के सामने या बाथरूम के बाहर डोरमेट के रूप में करें।