पाना चाहती हैं निखरी त्वचा, तो इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल
पाना चाहती हैं निखरी त्वचा, तो इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल
चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल आजकल स्किनकेयर में काफी लोकप्रिय हो गया है। कॉफी सिर्फ आपको जगाने के काम ही नहीं आती, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन आपकी त्वचा के लिए जादू की तरह काम कर सकते हैं।
Published : Mar 20, 2026 06:50 pm IST, Updated : Mar 20, 2026 06:50 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कॉफी एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर है। इसके दाने त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा मुलायम और चमकदार नजर आता है।
2/5Image Source : freepik
कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है और झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है।
3/5Image Source : freepik
कैफीन ब्लड वेसल्स को सिकोड़ने में मदद करता है। आंखों के नीचे कॉफी लगाने से सूजन कम होती है और काले घेरे हल्के होने लगते हैं।
4/5Image Source : freepik
कॉफी चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है और डल स्किन से छुटकारा मिलता है।
5/5Image Source : freepik
कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह त्वचा की सूजन को कम करने और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक हो सकती है।