छठ व्रत के दौरान पानी में भीगने के बाद भी मेकअप नहीं होगा खराब, आज़मा लें ये Waterproof Makeup टिप्स
छठ व्रत के दौरान पानी में भीगने के बाद भी मेकअप नहीं होगा खराब, आज़मा लें ये Waterproof Makeup टिप्स
छठ पूजा के दौरान अक्सर पानी में भीगने के कारण मेकअप बह जाता है और लुक ख़राब हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स जो छठ के अवसर पर पानी में भीगने के बावजूद भी आपके लुक को घंटों फ्रेश बनाए रखेंगे।
Published : Oct 25, 2025 03:09 pm IST, Updated : Oct 25, 2025 03:14 pm IST
1/6Image Source : INSTAGRAM
छठ पूजा के दौरान व्रती घंटों पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस वजह से अक्सर पानी में भीगने के कारण मेकअप बह जाता है और लुक ख़राब हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स जो छठ के अवसर पर पानी में भीगने के बावजूद भी आपके लुक को घंटों फ्रेश बनाए रखेंगे।
2/6Image Source : freepik
त्वचा को तैयार करें: सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं। मेकअप को लॉक करने और पसीने से फैलने से रोकने के लिए सिलिकॉन-बेस्ड और ऑयल-फ्री प्राइमर का इस्तेमाल करें।
3/6Image Source : freepik
मेकअप का बेस: चेहरे पर हैवी फाउंडेशन की जगह, बीबी क्रीम या सीसी क्रीम इस्तेमाल करें, या फिर मैट फिनिश वाला वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं। अपनी स्किन टोन से मैचिंग शेड चुनें ताकि नेचुरल लुक मिले और पसीना आने पर मेकअप स्मज न हो। कंसीलर का इस्तेमाल केवल जरूरी जगहों पर ही करें।
4/6Image Source : freepik
आंखों का मेकअप: वाटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा का ही इस्तेमाल करें। आँखों को डिफाइन करने के लिए आप आईशैडो लगा सकती हैं (जैसे कि ट्रांजिशन शेड और शिमरी ऑरेंज/गोल्डन शेड)।
5/6Image Source : freepik
मेकअप सेट करें: मेकअप को अच्छे से सेट करने और इसे लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। आप इसे ब्यूटी ब्लेंडर पर स्प्रे करके चेहरे पर टैप-टैप करके भी लगा सकती हैं। हाइलाइटर के लिए वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट चुनें।
6/6Image Source : freepik
होठों का मेकअप: होठों पर मैट या लिक्विड लिपस्टिक लगाएं, जो बिल्कुल भी ड्राई न करे और इंटेंस पिगमेंटेशन दे। छठ पूजा के लुक में सिंदूर बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसे नाक से लेकर पूरी मांग तक लगाया जाता है। इन टिप्स को आज़माकर आप छठ पूजा के दौरान पानी में भीगने के बाद भी अपने मेकअप को टिकाए रख सकती हैं।