डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें, आपकी स्किन टाइप के लिए कैसा फेस वॉश है सबसे सही
डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें, आपकी स्किन टाइप के लिए कैसा फेस वॉश है सबसे सही
स्किन की क्लीनिंग के लिए लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी त्वचा का प्रकार क्या है? और किस तरह की स्किन के लिए किस तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए? ऐसे में डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं कि आपकी स्किन टाइप के लिए कैसा फेस वॉश होना चाहिए?
Published : Aug 05, 2026 11:07 am IST, Updated : Aug 05, 2026 11:07 am IST
1/5Image Source : magnific
स्किन की क्लीनिंग के लिए लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी त्वचा का प्रकार क्या है? और किस तरह की स्किन के लिए किस तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए? ऐसे में डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं कि आपकी स्किन टाइप के लिए कैसा फेस वॉश होना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
ड्राई और सेंसिटिव स्किन: अगर आपकी त्वचा ड्राई और सेंसिटिव है तो अपनी स्किन केयर रूटीन में आप क्रीमी और जेंटल क्लेंज़र यानी फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ऐसे फेस वॉश त्वचा की नमी को कम नहीं करते और जलन पैदा नहीं करते।
3/5Image Source : UNSPLASH
नार्मल स्किन, कॉम्बिनेशन स्किन माइल्ड ऑयली स्किन: अगर आपकी स्किन नार्मल, कॉम्बिनेशन और ऑयली है तो आप जेल क्लेन्ज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई एक्सफोलिएटिंग एजेंट नहीं होते हैं लेकिन इसमें स्ट्रांग सर्फैक्टेंट्स होते हैं जो स्किन की अच्छे से सफाई करते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
ऑयली और एक्ने प्रो स्किन: ऑयली और एक्ने प्रो स्किन के लिए आपको इस तरह के फेस वॉश का चुनाव करना चाहिए जिसमें सैलिसिलिक और ग्लाइकोलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट हों। ये तत्व पोर्स की गहराई से सफाई करते हैं और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करते हैं।
5/5Image Source : magnific
फेस वॉश के बाद स्किन को तौलियों से पोछते समय जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं, ताकि वह सुरक्षित रहे और रूखी न हो। साथ ही फेस वॉश के बाद स्किन पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं इससे त्वचा की नमी बनी रहती है।