डॉक्टर ने बताया मुंहासों वाली त्वचा के लिए कैसा चाहिए स्किन केयर रूटीन?
डॉक्टर ने बताया मुंहासों वाली त्वचा के लिए कैसा चाहिए स्किन केयर रूटीन?
अगर आपकी स्किन भी एक्ने-प्रोन है, तो स्किन केयर रूटीन सही इंग्रीडिएंट्स का चुनाव बेहद जरूरी है। मुंहासे वाली स्किन पर ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो सीबम को कंट्रोल करने, पोर्स को क्लॉग होने से बचाने में मदद करें।
Published : Aug 25, 2026 04:29 pm IST, Updated : Aug 25, 2026 04:29 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आपकी स्किन भी एक्ने-प्रोन है, तो स्किन केयर रूटीन सही इंग्रीडिएंट्स का चुनाव बेहद जरूरी है। मुंहासे वाली स्किन पर ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो सीबम को कंट्रोल करने, पोर्स को क्लॉग होने से बचाने में मदद करें। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ के मुताबिक, एक्ने-प्रोन स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन में सही एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को शामिल करना जरूरी है।
2/5Image Source : magnific
क्लींज़र का इस्तेमाल: एक्ने वाली स्किन के लिए आप सैलिसिलिक एसिड, ग्लाइकोलिक या मैंडेलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स वाला क्लींज़र का चुनाव करें। इस तरह का क्लींज़र एक्सफोलिएशन में मदद करते हैं और सीबम को कंट्रोल करते हैं।
3/5Image Source : MAGNIFIC
जेल-बेस्ड सनस्क्रीन: एक्ने प्रोन स्किन के लिए जेल-बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और जल्दी अब्जॉर्ब होकर भारी या चिपचिपा महसूस नहीं होता
4/5Image Source : UNSPLASH
सीरम: ऑयली और मुंहासे वाली स्किन के लिए सैलिसिलिक और नियासिनामाइड सीरम अच्छा काम करता है। ये सीबम और मुंहासे को कंट्रोल करने में मददगार है। नियासिनामाइड सीरम सैलिसिलिक एसिड से ज़्यादा माइल्ड होता है और सेंसिटिव स्किन के लिए भी सही रहता है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
मॉइस्चराइज़र: मुंहासे वाली स्किन के लिए हल्के जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़रका इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर जिनमें सेरामाइड्स या हायल्यूरोनिक जैसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों। अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ऑयली है, तो आप सुबह मॉइस्चराइज़र न लगाकर उसकी जगह सनस्क्रीन लगा सकते हैं। रात में, स्किन ऑयली दिखने पर भी मॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं।