1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गर्दन का कालापन दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

गर्दन का कालापन दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

Written By: Ritu Raj
Published : Nov 30, 2025 07:30 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 07:30 pm IST
गर्दन पर जमने वाली गंदगी और कालापन लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाती है। बहुत से लोगों के गर्दन पर मैल जम जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां जान लें गर्दन का कालापन दूर करने के आसान घरेलू उपाय।
1/5 Image Source : Freepik
गर्दन पर जमने वाली गंदगी और कालापन लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाती है। बहुत से लोगों के गर्दन पर मैल जम जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां जान लें गर्दन का कालापन दूर करने के आसान घरेलू उपाय।
2 चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें।
2/5 Image Source : Freepik
2 चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें।
बेसन और नींबू का पेस्ट तैयार करने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। बेसन एक्सफोलिएट करता है और नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है।
3/5 Image Source : Freepik
बेसन और नींबू का पेस्ट तैयार करने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। बेसन एक्सफोलिएट करता है और नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है।
आलू का रस भी टैनिंग हटाने में कारगर माना जाता है। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आलू का रस भी टैनिंग हटाने में कारगर माना जाता है। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
नींबू के रस में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। नींबू टैनिंग हटाता है और शहद त्वचा को नमी देता है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement