Published : Mar 23, 2026 05:55 pm IST, Updated : Mar 23, 2026 05:55 pm IST
1/5Image Source : freepik
आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक जवान, चमकदार और हेल्दी बनी रहे। लेकिन सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स लगाने से ही काम नहीं चलता असल निखार अंदर से आता है। अगर आपकी डाइट सही है, तो आपकी स्किन खुदबखुद ग्लो करने लगती है। चलिए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए किन सुपर फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
एवोकाडो और गाजर: एवोकाडो और गाजर त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इन दोनों के पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
बेरीज: स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और एंथोसायनिन से भरपूर होती हैं, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाती हैं। ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा की लोच सुधारती हैं। इसके अलावा, इनमें मौजूद एलाजिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड त्वचा को यंग, साफ, हाइड्रेटेड और दमकती हुई बनाए रखने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
नट्स और बीज त्वचा के लिए वरदान हैं, जो विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा की मरम्मत, नमी, कोमलता और प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां बनी रहती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
हरी पत्तेदार सब्जियां और खट्टे फल : हरी पत्तेदार सब्जियां और खट्टे फल न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। हरी सब्जियां में फाइबर होता है, जो खून साफ करके शरीर को डिटॉक्स करते हैं। संतरा, नींबू, आंवला जैसे विटामिन C से भरपूर फल कोलेजन उत्पादन बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा टाइट रहती है, दाग-धब्बे कम होते हैं।