Published : Aug 24, 2026 09:40 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 09:40 pm IST
1/5Image Source : unsplash
हमारी डाइट का असर सिर्फ वजन और सेहत पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी दिखाई देता है। खाने में जरूरत से ज्यादा चीनी और नमक का सेवन स्किन की चमक छीन सकता है और कई तरह की परेशानियों को बढ़ावा दे सकता है। डॉक्टर आंचल पंथ के मुताबिक, ज्यादा शुगर और नमक का सेवन मुंहासे, रूखी-बेजान त्वचा, सूजन और समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों से जुड़ा हो सकता है।
2/5Image Source : unsplash
चीनी का ज्यादा सेवन त्वचा के लिए बहुत ज़्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए डाइट में चीनी की मात्रा कम से कम रखना बेहतर है। चीनी की जगह सुक्रोज या फ्रुक्टोज को हेल्दी विकल्प मानकर अधिक मात्रा में लेना भी सही नहीं है।
3/5Image Source : unsplash
ज्यादा चीनी खाने से मुंहासे और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। स्किन रूखी और ड्राई हो सकती है। त्वचा की नेचुरल चमक कम हो सकती है और स्किन बेजान नजर आ सकती है
4/5Image Source : unsplash
नमक शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। रोजाना कुल नमक का सेवन 5 ग्राम से कम रखने की सलाह दी जाती है। अचार, प्रिजर्व्ड फूड और पैकेज्ड फूड में छिपा हुआ नमक भी शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा सकता है। पैकेज्ड सीरियल और सलाद ड्रेसिंग जैसे खाद्य पदार्थों में भी अपेक्षा से ज्यादा नमक हो सकता है।
5/5Image Source : unsplash
ज्यादा नमक खाने से आंखों के आसपास और चेहरे पर पफीनेस या सूजन हो सकती हैं। साथ ही त्वचा रूखा होने लगता है साथ ही कई बार फाइन लाइन्स और झुर्रियां ज्यादा नजर आने लगती है