मूली से लेकर गाजर तक, सर्दियों में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनी
मूली से लेकर गाजर तक, सर्दियों में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनी
Winter Chutney Recipe: सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो 1-2 नहीं बल्कि ये 5 तरह की अलग-अलग चटनी बनाकर खाएं। आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। जानिए ठंड में कौन-कौन सी चटनी बना सकते हैं?
Published : Dec 18, 2024 03:01 pm IST, Updated : Dec 18, 2024 03:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
ठंड में ताजा हरा और खुशबूदार धनिया आता है। आप सिर्फ धनिया और हरी मिर्च, टमाटर वाली चटनी बना सकते हैं। इसमें नमक और जीरा डालकर चटनी पीस लें। ये चटनी रोटी, चावल और पराठे के साथ सबसे ज्यादा खाई जाती है।
2/5Image Source : Freepik
चुकंदर की चटनी बनाने के लिए चुकंदर को उबाल लें। पैन में 1 चम्मच तेल डालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च भून लें। चुकंदर को मिक्सर में डालें, इसमें कसा हुआ नारियल, भुना अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर बारीक पीस लें। ऊपस से करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर खाएं।
3/5Image Source : Freepik
आप मूली की चटनी भी बना सकते हैं। इसके लिए 1 मूली, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, नींबू का रस और नमक लें। मूली को कद्दूकस करके 1 चम्मच तेल में फाई करके इस चटनी को तैयार कर लें। आप चाहें तो मूली के पत्तों को उबालकर उसकी चटनी बना सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
पैन में तेल गर्म करके कद्दूकस की गई गाजर डाल दें। इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालें और हल्का भून लें। सारी चीजें ठंडी होने पर मिक्सर में डालें और मूंगफली, इमली का गूदा और नारियल डालें। अब इसे पीस लें। स्वादानुसारन नमक और पानी मिला लें। ऊपस से राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
5/5Image Source : Freepik
सर्दियों में आंवला का सीजन होता है। आप ठंड में आवला, धनिया की चटनी बनाकर खा सकते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। आंवला की चटनी में टमाटर न डालें। सिर्फ हरा धनिया, आंवला, हरी मिर्च, 1 चम्मच सफेद तिल, नमक औ जीरा डालकर चटनी पीस लें। ये चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।