चेहरे पर चाहिए खिला-खिला सा नूर, किचन में रखी इस नेचुरल चीज से बनाएं फेस पैक
चेहरे पर चाहिए खिला-खिला सा नूर, किचन में रखी इस नेचुरल चीज से बनाएं फेस पैक
चेहरे पर चाहिए खिला-खिला सा नूर, किचन में रखी इस नेचुरल चीज से बनाएं फेस पैक for instant skin glow make face pack with this natural thing kept in the kitchen
Published : Dec 12, 2024 08:18 pm IST, Updated : Dec 12, 2024 08:18 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हल्दी आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकती है। अगर आप दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आपको हल्दी से बने फेस पैक को जरूर इस्तेमाल करके देखना चाहिए। आइए इस फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको हाफ स्पून हल्दी, एक स्पून बेसन, एक टी स्पून नींबू का रस और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक कटोरी में बेसन, हल्दी और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : Freepik
आप जरूरत के हिसाब से इस पेस्ट में पानी भी मिक्स कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा या फिर बहुत कम न रह जाए। अब आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
4/5Image Source : Freepik
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 10 से 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाकर रखना है। लगभग 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपकी त्वचा पहले की तुलना में ज्यादा निखरी हुई लगने लगेगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।