पटाखे-फुलझड़ी से जल जाए हाथ, तो तुरंत कर लें ये काम
पटाखे-फुलझड़ी से जल जाए हाथ, तो तुरंत कर लें ये काम
What To Do If Burned By Firecrackers: दिवाली के दिन लोग खूब पटाखे और फुलझड़ियां जलाते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपका हाथ या फिर पैर जल जाए, तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए...
Published : Oct 19, 2025 10:56 pm IST, Updated : Oct 19, 2025 10:58 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दिवाली के दिन लोग अपने-अपने घरों में दीये तो जलाते हैं, लेकिन साथ में पटाखे भी जलाते हैं। आप जानते ही होंगे कि कभी-कभी बहुत छोटी सी लापरवाही से भी हाथ या फिर पैर जल जाता है। आइए जानते हैं कि ऐसी परिस्थिति में आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको ध्यान रखना है कि पटाखे जलाते समय बच्चों को थोड़ी दूरी पर खड़े होने के लिए कहें। अगर आप खुद भी पटाखे जला रहे हैं, तो पटाखे जलाते समय सही दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। सावधानी बरतने के बाद भी अगर आप जल जाएं, तो इस टिप को जरूर फॉलो करें।
3/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको जले हुए हिस्से को तुरंत नल के नीचे यानी बहते पानी के नीचे रख देना चाहिए। अगर आप चाहें तो किसी भी भगोने में ठंडा पानी भरकर हाथ या फिर पैर के जले हुए हिस्से को लगभग 10 मिनट के लिए भिगोकर रख सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
इसके बाद आप त्वचा के जले हुए हिस्से पर एंटीसेप्टिक क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। जले हुए हिस्से पर बर्न रिलीफ क्रीम भी लगाई जा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फर्स्ट एड किट में इस तरह की क्रीम्स जरूर रखनी चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर कुछ घंटों के बाद भी आपको जले हुए हिस्से पर जलन महसूस हो रही है, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। इसके अलावा फफोले पड़ गए हों या फिर बहुत ज्यादा दर्द हो रहा हो, तो भी बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेने में ही समझदारी है।