Published : Sep 27, 2025 12:51 pm IST, Updated : Sep 27, 2025 12:51 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव कर अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ जड़ी बूटियों को शामिल कर लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
आप आंवले को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज पोषक तत्वों से भरपूर आंवला खाना, न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स की मदद भी ली जा सकती है। हर रोज बादाम, अखरोट और अलसी के बीज खाएं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन जड़ी बूटियों का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
अपने बालों की सेहत को हेल्दी बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि पालक समेत दूसरी ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप करी पत्ते का सेवन भी कर सकते हैं। करी पत्ते में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो बालों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकती हैं। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।