पेट की चर्बी कैसे कम करें, नाश्ते और खाने के बाद कर लें ये उपाय
पेट की चर्बी कैसे कम करें, नाश्ते और खाने के बाद कर लें ये उपाय
Belly Fat Loss Remedies: मोटापा परेशान करने लगा है और निकले हुए पेट की वजह से कुछ भी पहनना मुश्किल हो रहा है तो आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए ये खास उपाय अपनाना चाहिए। इन आयुर्वेदिक घरेलू उपायों से पेट की चर्बी कम हो जाएगी।
Published : Dec 03, 2025 02:20 pm IST, Updated : Dec 03, 2025 02:20 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सौंफ, जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्का भूनकर पाउडर बना लें। खाने के बाद 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। इसे हल्का चूस चूस कर खाएं जिससे मुंह में लार से साथ ये अंदर जाए। अब ऊपर से थोड़ा गर्म पानी पी लें। निकले पेट को कम करने में ये चूर्ण असरदार काम करता है।
2/5Image Source : Freepik
जीरा, अजवाइन और सौंफ खाना पचाने में मदद करते हैं। सौंफ को पाचक माना जाता है वहीं जीरा और अजवाइन गैस एसिडिटी से छुटकारा दिलाते हैं। इनका सेवन करने से पेट फूलने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
3/5Image Source : Freepik
इसके अलावा पांच तरह का गोंद भी वजन घटाने में असरदार माना गया है। इसमें गोंद मोरिंगा, गोंद चिलगोजा, गोंद किकर, गोंद पीपल और गोंद नीम को घर ले आएं। गोंद को हल्का भूनकर कूट लें और पाउडर बना लें।
4/5Image Source : Freepik
अब आपको पांच मसाले लेने हैं जिसमें काली मिर्च, मग पीपल, सौंठ, बायबडिंग और बहेड़ा इन 5 चीजों को भी कूटकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को गोंद में मिला लें।
5/5Image Source : Freepik
अब आपको गोंद और मसालों के इस पाउडर को रोजाना आधा चम्मच गर्म पानी से सुबह 11 बजे खाना है। प देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके पेट की चर्बी कम होने लगेगी।