घर और रसाई से लाल चींटी भगाने के उपाय, बिना मरे ही बाहर निकल जाएंगी
घर और रसाई से लाल चींटी भगाने के उपाय, बिना मरे ही बाहर निकल जाएंगी
Home Remedies To Remove Red Ants: गर्मी आते ही चींटियां घरों में आने लगती है। लाल चींटी न सिर्फ खाने को खराब करती है बल्कि काट लें तो बहुत तेज दर्द होता है। रसोई से चींटियां भगाने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं।
Published : Feb 20, 2025 03:59 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 03:59 pm IST
1/5Image Source : Freepik
खाने-पीने की चीजों पर अक्सर चींटियां आ जाती है। स्लैब पर अगर एक टुकड़ा भी पड़ा रह जाए तो चींटियों का ढे़र इकट्ठा हो जाता है। घर में चींटी होने पर नमक वाले पानी से पोछा लगा लें। इससे फर्श पर आने वाले जर्म्स और लाल चीटियां दूर हो जाएंगी।
2/5Image Source : Freepik
सिरका का इस्तेमाल कर चींटियों को दूर भगा सकते हैं। इसके लिए आधा कप सिरका में बराबर पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें। जहां भी चींटियां आती है इसे वहा स्प्रे कर दें। कुछ ही देर में चींटियां छूमंतर हो जाएंगी।
3/5Image Source : Freepik
लहसुन की महक काफी तेज होती है जो चींटियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। जहां भी चींटियां लगती है वहां लहसुन को पीसकर डाल दें। आप चाहें तो लहसुन का रस निकालकर पानी में मिला लें और किसी स्प्रे बॉटल में भरकर स्प्रे कर दें। चीटियां तुरन्त वहां से भाग जाएंगी।
4/5Image Source : Freepik
कई फलों के छिलके जिनमें तीखी खुशबू होती है उनका इस्तेमाल भी किया जाता है। जैसे संतरा के छिलके, नींबू के छिलके और कीनू के छिलकों और रस का इस्तेमाल घर से लाल चीटियों को भागने के लिए किया जा सकता है। आप इनका रस पानी में मिलाकर स्प्रे कर लें।
5/5Image Source : Freepik
हल्दी और फिटकरी पाउडर का इस्तेमाल भी चींटी भगाने के लिए किया जाता है। इसके लिए हल्दी पाउडर में फिटकरी बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। इस पाउडर को चींटी आने वाली जगहों पर छिड़क दें। इससे चींटियां दूर भाग जाएंगी।