आनानास मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले कैसे करें आसानी से पता?
आनानास मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले कैसे करें आसानी से पता?
अनानास का खट्टा मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। यह फल सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते यहीं। लेकिन अक्सर लोग मार्केट से फीका अनानास खरीद लाते हैं। ऊपर से देखकर यह पता लगा पाना कि यह फल मीठा है या नहीं मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी ताजे और मीठे अनानास खरीदना चाहते हैं तो ह
Published : Dec 02, 2024 11:56 pm IST, Updated : Dec 03, 2024 12:04 am IST
1/5Image Source : social
अनानास का खट्टा मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। यह फल सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते यहीं। लेकिन अक्सर लोग मार्केट से फीका अनानास खरीद लाते हैं। ऊपर से देखकर यह पता लगा पाना कि यह फल मीठा है या नहीं मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी ताजे और मीठे अनानास खरीदना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए इन कुछ टिप्स को आज़माएं। इससे आप आसानी से ताजे और मीठे अनानास खरीद सकते हैं।
2/5Image Source : social
ताजा अनानास खरीदने से पहले उसे हाथे में रखकर चेक करें कि वह भारी है या नहीं। दरअसल, अनानास जितना भारी होता है यानी उसके अंदर उतना ही पानी होता है। तो अगर आनानस में पानी ज़्यादा होता है तो वह मीठा होता है। वहीं, हल्का अनानास अंदर में पका नहीं होता है। ऐसे में अनानास खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें
3/5Image Source : social
अनानास के पत्तों से भी आप जान सकते हैं कि वह फ्रेश है या नहीं। दरअसल, अनानास के ऊपर के पत्तों को तोड़कर देखें अगर वे पके होंगे तो आसानी से टूट जाएंगे। वहीं , अगर वे पके नहीं होंगे तो उसकी नहीं टूटती हैं।
4/5Image Source : social
किसी भी फल को पहचानने के लिए सबसे आसान तरीका है उसे सूंघकर मालूम करना। अगर अनानास पका हुआ होता है तो हाथों में लेते समय एक सुगंध आने लगती है। अगर हाथ में लेने के बाद अनानास से कोई सुगंध नहीं आ रही है तो आप बोल सकते हैं कि अनानास पका हुआ नहीं है।
5/5Image Source : social
अनानास खरीदने से पहले एक साइड से काटकर यह देख सकते हैं कि वो अंदर में पका हुआ है या नहीं। कई बार अनानास को बाहर से देखकर लगता है कि वो पका हुआ है लेकिन जब काटकर देखते हैं तो वो खट्टा लगता है। कई बार अंदर से ख़राब भी होता है।