चेहरे पर केला कैसे लगाएं, जिससे रूखी त्वचा मुलायम बन जाए
चेहरे पर केला कैसे लगाएं, जिससे रूखी त्वचा मुलायम बन जाए
How to apply banana on face: क्या आप जानते हैं कि केले को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना आपकी त्वचा की सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?
Published : May 01, 2026 08:50 pm IST, Updated : May 01, 2026 08:50 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर केला न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए पहले औषधीय गुणों से भरपूर बनाना फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरी में मैश्ड केला और एक स्पून शहद निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरी में एक स्पून नारियल का तेल भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस फेस पैक को लगभग 15 मिनट तक लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर सकते हैं। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व आपकी रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अपनी त्वचा के निखार को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।