शैम्पू करने के बाद कैसे लगाना चाहिए कंडीशनर? जानें सही तरीका और कब धोएं बाल?
शैम्पू करने के बाद कैसे लगाना चाहिए कंडीशनर? जानें सही तरीका और कब धोएं बाल?
शैंपू के बाद लोग कंडीशनर लगाते हैं। लेकिन क्या आप कंडीशनर लगाने का सही तरीका जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं बालों पर कंडीशनर कैसे और कितनी देर तक लगाएं और इसे लगाने के बाद कितनी देर रखें और कब हेयर वॉश करें?
Published : Nov 25, 2025 12:07 am IST, Updated : Nov 25, 2025 12:07 am IST
1/5Image Source : freepik
शैंपू के बाद बालों को नरिश करने और नेचुरल चमक पाने के लिए लोग कंडीशनर लगाते हैं। लेकिन क्या आप कंडीशनर लगाने का सही तरीका जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं बालों पर कंडीशनर कैसे और कितनी देर तक लगाएं और इसे लगाने के बाद कितनी देर रखें और कब हेयर वॉश करें?
2/5Image Source : freepik
बालों पर कंडीशनर कैसे लगाएं: बालों पर कंडीशनर लगाने का एक सही तरीका होता है। हेयर पर कंडीशनर अप्लाई करते हुए उसे कभी स्कैल्प पर न लगाएं। इससे स्कैल्प के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। कंडीशनर हमेशा आपके बालों पर ही लगना चाहिए।
3/5Image Source : freepik
बालों पर कंडीशनर कितनी देर लगाएं: बालों पर आप कंडीशनर को हमेशा शैंपू के बाद लगाएं और इसे लगभग 10 मिनट बालों पर लगा रहने दें। ड्राई बाल वाले इसे 20 मिनट तक लगाए रह सकते हैं। पर इसे 2 से 7 मिनट में निकालना शुरू न कर दें। इससे बालों को कंडीशनर का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
4/5Image Source : freepik
कंडीशनर करने के बाद बाल कब धोएं: कंडीशनर लगाना के बाद बाल जरूर धोना चाहिए। दरअसल, अगर आप कंडीशनर लगाने के बाद बालों को सही से वॉश नहीं करते हैं हैं तो कंडीशनर के तत्व बालों पर कैमिकल्स की एक परत बना सकते हैं जो कि बालों का नुकसान करते हैं। इसके अलावा आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हो सकते हैं और इसका नुकसान हो सकता है।
5/5Image Source : freepik
कंडीशनर लगाने के फायदे: कंडीशनर लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। साथ ही यह उलझनों को सुलझाता है, टूटना और दोमुंहे होना कम करता है, और बालों को पर्यावरणीय क्षति से बचाने के लिए एक सुरक्षात्मक परत प्रदान करता है। कंडीशनर बालों को नमी भी प्रदान करता है, जिससे वे रूखे नहीं होते।