Curd For Tanning Remove: गर्मियों में टैनिंग होने से रंगत खराब हो जाती है। सूरज की तेज किरणों के कारण स्किन का रंग असमान होने लगता है। टैनिंग से न सिर्फ कलर डार्क होता है बल्कि त्वचा का गलो भी छिन जाता है। ऐसे में टैनिंग दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करें।
Published : Apr 02, 2025 01:24 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 01:24 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मियों में दही खाने के साथ चेहरे पर भी लगानी चाहिए। इससे धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। दही लगाने से टैनिंग कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जिसे रंग साफ होता है और शाइन आने लगती है।
2/5Image Source : Freepik
टैनिंग हटाने के लिए दही में ओट्स मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके लिए दही में ओट्स को ग्राइंड करके मिलाएं। चेहरे पर इसे पैक की तरह करीब 15-20 मिनट के लिए लगाएं और हल्की स्क्रबिंग भी करें। इससे टैनिंग हटाने और ब्लैकहेड्स कम करने में मदद मिलेगी।
3/5Image Source : Freepik
दही के साथ शहद मिलाकर त्वचा पर लगाने से लाभ मिलता है। इससे टैनिंग हटाने, पिंपल्स और झाइयां कम करने में मदद मिलती है। शहद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को फायदा पहुंचाते हैं। 15 मिनट तक दही और शहद को मिलाकर लगाएं और फिर पानी से फेस वॉश कर लें।
4/5Image Source : Freepik
चेहरे पर दही और आलू का रस लगाने से भी फायदा होता है। आलू का रस टैनिंग दूर करता है और इससे झाइयां भी कम होती हैं। दोनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट जैसा बना लें और फिर इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें। हल्की मसाज करें और फिर चेहरे को धो लें।
5/5Image Source : Freepik
दही और हल्दी भी असरदार टैनिंग रिमूव पैक है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो रंग साफ करते हैं और टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं। दही में 2 चुटकी हल्दी मिला लें। इसे फेस और नेक पर लगाकर रखें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। टैनिंग कम हो जाएगी।