Published : Feb 08, 2025 11:56 am IST, Updated : Feb 08, 2025 11:56 am IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको दादी-नानी के इस बेहद आसान घरेलू नुस्खे को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके देखना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
स्किन ग्लो के लिए आपको शहद और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा शहद और चुटकी भर हल्दी निकाल लीजिए। अब औषधीय गुणों से भरपूर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
शहद और हल्दी से बने इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको थोड़ी देर तक इस मिक्सचर को लगाए रखना है। आप इस मिक्सचर को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
शहद और हल्दी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस तरह से शहद और हल्दी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।
5/5Image Source : Freepik
शहद और हल्दी, त्वचा के निखार को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी स्किन को मुलायम बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।