1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. टैनिंग हटाने के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं आलू का रस?

टैनिंग हटाने के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं आलू का रस?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 01, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 08:32 pm IST
गर्मियों में धूप की वजह से त्वचा का टैन होना लाजमी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि टैनिंग हटाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर आपको भी यही लगता है, तो आप अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लीजिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
गर्मियों में धूप की वजह से त्वचा का टैन होना लाजमी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि टैनिंग हटाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर आपको भी यही लगता है, तो आप अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लीजिए।
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको 1-2 स्पून आलू का रस और एक स्पून ताजे दही की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में आलू का रस और दही निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
2/5 Image Source : FREEPIK
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको 1-2 स्पून आलू का रस और एक स्पून ताजे दही की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में आलू का रस और दही निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
आपको इस मिश्रण को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। 15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस मिश्रण को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। 15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
आलू के रस और दही के मिश्रण में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। टैनिंग हटाने के लिए इस मिक्सचर को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है। झाइयों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
आलू के रस और दही के मिश्रण में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। टैनिंग हटाने के लिए इस मिक्सचर को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है। झाइयों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
ध्यान रहे कि आपको इस पैक को यूज करने के बाद धूप में नहीं निकलना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement