Dry And Cracked Heels Home Remedies: क्या आपकी एड़ियां भी बहुत ज्यादा रूखी हैं? अगर हां, तो आप अपनी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए इस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं।
Published : Nov 04, 2025 12:48 pm IST, Updated : Nov 04, 2025 12:48 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में एड़ियों की त्वचा इतनी ज्यादा रूखी हो जाती है कि एड़ियां फटने लगती हैं। रूखी-फटी एड़ियों की वजह से पैरों की सारी शो खराब हो जाती है। आइए एड़ियों के रूखेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
आप नारियल के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हर रोज रात में सोने से पहले अपनी एड़ियों पर गुनगुना कोकोनट ऑइल लगाएं। आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
3/5Image Source : FREEPIK
शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा को नरम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। शहद को अपनी एड़ियों पर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक शहद को लगाए रखना है और फिर त्वचा को धो लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
रूखी-फटी एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप गुनगुने पानी और नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक बाल्टी में थोड़ा सा गुनगुना पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में नमक को मिक्स कर अपने पैरों को 15 मिनट तक डुबोए रखें। एक हफ्ते में 2-3 बार इस घरेलू नुस्खे को यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
एलोवेरा जेल की मदद से भी रूखी-फटी एड़ियों को मुलायम बनाया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि एलोवेरा जेल में हीलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं।