How to stop hair fall: अगर आपने हेयर फॉल को समय रहते कंट्रोल नहीं किया, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए बालों को मजबूत बनाने वाली हेयर पैक रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Published : Dec 19, 2025 09:33 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 09:33 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों की सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए आपको आंवला पाउडर, नारियल के तेल और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
एक कटोरी में आंवला पाउडर, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाकर रखें। आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
महज कुछ ही हफ्तों के अंदर बाल झड़ने की समस्या कम होने लगेगी। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व बालों को पोषण देने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
लंबे और घने बालों के लिए भी इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला पाउडर, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल, ये तीनों चीजें आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।