सर्दियों में डैंड्रफ से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
सर्दियों में डैंड्रफ से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
Prevent Dandruff: क्या आप भी इस बार सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।
Published : Oct 23, 2025 08:54 pm IST, Updated : Oct 23, 2025 08:54 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आप डैंड्रफ को पैदा होने से रोकना चाहते हैं या फिर इस हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इस नेचुरल हेयर पैक को अप्लाई कर सकते हैं। हेयर पैक बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 केमिकल फ्री चीजों की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 स्पून फ्रेश आंवला पाउडर, 2 स्पून फ्रेश एलोवेरा जेल और एक स्पून दही या फिर नींबू का रस निकाल लेना है। इसके बाद आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। इस मिक्सचर को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 से 45 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखें।
4/5Image Source : FREEPIK
आधे-पौने घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में एक बार यूज करना है। अगर आपको डैंड्रफ है, तो महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
5/5Image Source : FREEPIK
डैंड्रफ को दूर करने या फिर डैंड्रफ से बचाव करने के साथ-साथ इस हेयर पैक की मदद से बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।