दूर हो जाएगी करेले की कड़वाहट और कसैलापन, बस फॉलो करें ये टिप्स
दूर हो जाएगी करेले की कड़वाहट और कसैलापन, बस फॉलो करें ये टिप्स
करेले में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए करेले के कड़वेपन को दूर करने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Sep 26, 2025 12:51 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 12:51 pm IST
1/5Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE
अगर आप करेले की सब्जी बनाते समय कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपको करेला कड़वा नहीं लगेगा। सबसे पहले करेले की पतली-पतली स्लाइस काट लीजिए। अब इन सभी स्लाइस पर थोड़ा सा नमक बुरक लीजिए और लगभग आधे घंटे तक इन्हें ढककर छोड़ दीजिए।
2/5Image Source : FREEPIK
आपको बता दें कि नमक की मदद से करेले में मौजूद कड़वापन बाहर निकल जाएगा। लगभग 30 मिनट के बाद आप करेले को अच्छी तरह से धोकर इसकी सब्जी बना सकते हैं। करेले के कसैलेपन को दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको कटे हुए करेले को लगभग 20 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगोकर रखना है। आप इस पानी में थोड़ा सा नमक भी एड कर सकते हैं। इस ट्रिक की मदद से भी करेले में मौजूद कड़वेपन और कसैलेपन को काफी हद तक रिमूव किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आपको करेले को लगभग आधे घंटे के लिए दही में डुबोए रखना है। इस हैक की मदद से न केवल करेले का कड़वापन कम होगा बल्कि आपके करेले सॉफ्ट भी हो जाएंगे।
5/5Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE
एक पैन में करेले के स्लाइस, थोड़ा पानी और नमक डालकर लगभग 5 मिनट तक बॉइल करें। अब करेले के कड़वेपन को दूर करने के लिए ठंडे पानी से करेले को अच्छी तरह से धो लीजिए। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स करेले के टेस्ट को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती हैं।