इन चीजों से अब रुकेगा हेयर फॉल, झड़ते बालों से परेशान हैं तो आजमाकर देखें
इन चीजों से अब रुकेगा हेयर फॉल, झड़ते बालों से परेशान हैं तो आजमाकर देखें
Remedies For Hair Fall: मौसम बदलने, बीमारी या हार्मोनल चेंज का असर सीधा बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम में बाल झड़ने से हर कोई परेशान है। आज हम आपको ऐसी असरदार होम रेमेडी बताने जा रहे है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।
Published : May 10, 2025 02:11 pm IST, Updated : May 10, 2025 02:11 pm IST
1/6Image Source : Freepik
स्कैल्प मसाज- बाल झड़ने से रोकने के लिए आपको सिर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना होगा। इसके लिए रोजाना 10 मिनट तक स्कैल्प मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का झड़ने कम हो जाएगा।
2/6Image Source : Freepik
एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल स्कैल्प को पोषण देता है, पीएच लेवल बैलेंस करता है और बालों को सिल्की कर देता है। एलोवेरा जेल को आप अपने बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़कर धोएं।
3/6Image Source : Freepik
प्याज- प्याज हमारे बालों के लिए सबसे अच्छा होता है। ये बालों की ग्रोथ में मदद करता है और नए बाल उगने लगते हैं। प्याज का रस लगाने से बालों का टूटना और झड़ना भी कम हो जाता है।
4/6Image Source : Freepik
नारियल तेल- अगर आपके बाल रूखे हैं तो आपको नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल का तेल लगाने से आपके बालों की अच्छी ग्रोथ होगी और बाल दिखने में साइनी होंगे।
5/6Image Source : Freepik
ग्रीन टी- ग्रीन टी लगाना भी आपके बालों को कई फायदे देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल होता है जो बालों को टूटने से रोकता है। इसका इस्तेमाल करने से दोमुंहे बाल कम हो जाते है।
6/6Image Source : Freepik
दही और अंडा- दही और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते है। आप दही और अंडे से हेयर मास्क बनाकर भी बालों को मजबूती दे सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी दही में एक अंडे को मिलाकर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाने से हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है।