मोबाइल से खुद को कैसे करें डिटॉक्स, अपनाकर देखें ये 4 आसान उपाय
मोबाइल से खुद को कैसे करें डिटॉक्स, अपनाकर देखें ये 4 आसान उपाय
How to stop phone addiction: आजकल लोग दिनरात सिर्फ फोन में घुसे रहते हैं। जिससे न सिर्फ आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है बल्कि रिश्ते भी खराब हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि दिन में कुछ घंटे फोन से खुद को डिटॉक्स करें। मोबाइल से कुछ घंटे दूर रहें और हेल्दी टाइम स्पेंड करें।
Published : Dec 05, 2024 11:17 am IST, Updated : Dec 05, 2024 11:17 am IST
1/5Image Source : Freepik
आजकल मोबाइन फोन के इस्तेमाल से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। फोन का ज्यादा इस्तेमाल न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ को खराब कर रहा है बल्कि इससे रिश्तों और आपके शरीर पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि फोन से भी खुद को डिटॉक्स करते रहें।
2/5Image Source : Freepik
सुबह के वक्त अपने फोन के नोटिफिकेशन ऑफ रखें। घर से बाहर निकलने से 10-15 मिनट पहले ही फोन को उठाकर जरूरी चीजें चेक करें। उठते ही फोन ना देखें। टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दें। वर्कआउट बिना फोन के ही करें। इससे आपको कुछ देर फोन से दूरी बनाने की आदत बन जाएगी।
3/5Image Source : Freepik
दोपहर के खाने के वक्त नो मोबाइल फोन रूट को फॉलो करें। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ खाना खाते वक्त बातें करें। उनकी बातें सुनें। सुकून से खाना खाएं। ऑफिस में हैं तो उस वक्त फोन का इस्तेमाल न करें। अपने दिन के कम से कम 30 मिनट सिर्फ खाने को दें। इससे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने को मिलेगा।
4/5Image Source : Freepik
शाम को ऑफिस से आने के बाद या फिर घर में है तो बच्चों के साथ खेलने का समय जरूर निकालें। इस वक्त अपने फोन का फ्लाइट मोड ऑन रखें। पूरा ध्यान अपने बच्चे पर दें। उसकी बातें सुनें। अगर आप ऐसा करेंगे तो बच्चा कभी आपसे फोन नहीं मांगेगा। जब ईवनिंग वॉक पर जाएं तो फोन साथ में कैरी न करें। फोटो खींचते वक्त फ्लाइट मोड पर रखें।
5/5Image Source : Freepik
रात में फोन के ऑडिबल एप्स का इस्तेमाल करें। सोने से पहले मोबाइल फोन से दूरी बना लें। बिस्तर पर जाने से पहले कम से कम 1 घंटे पहले फोन को दूर रख दें। इससे आपकी नींद में सुधार आएगा जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। रात में सोते वक्त फोन को स्विट ऑफ या साइलेंट मोड पर करके सोएं।