गर्मियों में बिना फ्रिज के टमाटर को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?
गर्मियों में बिना फ्रिज के टमाटर को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?
गर्मियों में टमाटर बहुत जल्दी गलने या खराब होने लगते हैं। अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो भी आप कुछ देसी नुस्खे अपनाकर इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।
Published : May 06, 2026 02:15 pm IST, Updated : May 06, 2026 02:15 pm IST
1/5Image Source : freepik
टमाटर का सबसे नाजुक हिस्सा वह होता है जहां से वह डाल से जुड़ा होता है। हवा और नमी यहीं से अंदर जाती है। ऐसे में टमाटर को किसी समतल प्लेट या ट्रे पर उल्टा करके रखें। इससे टमाटर के अंदर की नमी बाहर नहीं निकलती और वह जल्दी नहीं खराब होते हैं।
2/5Image Source : freepik
धूप और गर्मी टमाटर को जल्दी पकाकर सड़ा देती है। ऐसे में टमाटरों को रसोई के किसी ऐसे कोने में रखें जहां सीधी धूप न आती हो। इन्हें किसी मिट्टी के बर्तन में या उसके पास रखना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि मिट्टी ठंडक सोखती है।
3/5Image Source : freepik
प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। टमाटरों को बांस की टोकरी या किसी जालीदार बर्तन में फैलाकर रखें। इससे हवा का संचार बना रहता है और फंगस नहीं लगती।
4/5Image Source : freepik
टमाटर पकते समय एथिलीन गैस छोड़ते हैं। अगर आप उन्हें एक के ऊपर एक ढेर लगाकर रखेंगे, तो एक टमाटर खराब होते ही सबको खराब कर देगा। टमाटरों को एक ही परत में फैलाकर रखें। उनके बीच थोड़ी दूरी बनाए रखें।
5/5Image Source : freepik
अगर आप बाजार से टमाटर ला रहे हैं, तो थोड़े हरे या सख्त टमाटर खरीदें। वे बिना फ्रिज के ज्यादा दिन चलते हैं।