Published : Aug 11, 2025 06:30 pm IST, Updated : Aug 11, 2025 06:46 pm IST
1/5Image Source : freepik
जामुन एक बरसाती फल है। यह फल अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं यह चेहरे के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह फल त्वचा को चमकदार बनाने से लेकर मुँहासों को भी कंट्रोल करता है। चलिए जानते हैं जामुन के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कौन सी परेशानियां दूर होती हैं और इसका उपयोग कैसे करें?
2/5Image Source : unsplash
जामुन अपने विटामिन सी से भरपूर पोषक तत्वों के कारण त्वचा को मुलायम बनाता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को पहले से कहीं ज़्यादा स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
3/5Image Source : unsplash
जामुन के एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। यह दाग धब्बे और ब्लैकहेड्स को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। इसके कसैले गुण स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल को एब्सॉर्ब कर लेते हैं। जामुन के बीज को दूध में मिलाकर इस्तेमाल करने से दाग धब्बे दूर होते हैं। जामुन के बीज के पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और चावल का आटा मिलकर आप इसका स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं।
4/5Image Source : unsplash
पानी की अच्छी मात्रा होने के कारण, जामुन त्वचा को हाइड्रेट रखता है और अंदर मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है। अगर आपको ऑफ-सीज़न में भी जामुन मिल जाता है, तो गर्मियों में इसके बीजों से बना घर का बना फेस पैक ज़रूर आज़माएँ।
5/5Image Source : unsplash
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो जामुन का यह फल आपके लिए बेहद फायदेमंद है। जामुन के गूदे को थोड़े से आंवले के रस और गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाना बेहद प्रभावी हो सकता है। ये स्किन पैक मुंहासों, दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है