Published : Feb 26, 2026 07:54 pm IST, Updated : Feb 26, 2026 07:54 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आइए हल्दी और देसी घी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में 4-5 स्पून शुद्ध देसी घी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर भी निकाल लीजिए।
2/5Image Source : FREEPIK
आपको हल्दी और देसी घी को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इस मिक्सचर को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और देसी घी के मिश्रण को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20-25 मिनट तक इस मिक्सचर को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए और फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लीजिए।
4/5Image Source : FREEPIK
हल्दी और घी का मिक्सचर आपकी त्वचा के निखार को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। क्या आप रूखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप अपनी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी हल्दी और घी के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुर्रियों को कम करने के लिए भी हल्दी और घी के मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।