Published : Feb 27, 2026 09:37 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 09:37 pm IST
1/5Image Source : Anaysa/YT
जब चेहरे पर काले रंग के धब्बे निकल जाते हैं, तो अक्सर लोग अपने लुक्स की वजह से अपना कॉन्फिडेंस खो देते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आपको ब्यूटी पार्लर जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे?
2/5Image Source : Shunya Yoga India/YT
अगर आप नेचुरली इस प्रॉब्लम को अलविदा कहना चाहते हैं, तो आप हल्दी और नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब एक कटोरी में नीम की पत्तियों का पेस्ट और चुटकी भर हल्दी पाउडर निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद आप इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
आप इस पेस्ट को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं। हल्दी और नीम का पेस्ट चेहरे पर निकले काले दाग-धब्बों और मुहांसों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। नीम दाग-धब्बों को हटाने में और हल्दी त्वचा के निखार को सुधारने में मददगार साबित हो सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, हल्दी और नीम के पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।