1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. भगवान शिव की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए? जान लें सही वास्तु नियम

भगवान शिव की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए? जान लें सही वास्तु नियम

अगर आप अपने घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने जा रहे हैं तो पहले वास्तु के ये नियम जान लीजिए।

Written By: Vineeta Mandal
Published : Sep 20, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 11:54 pm IST
 हिंदू धर्म में घरों में भगवान की तस्वीरें लगाना काफी अच्छा माना जाता है, इससे सकारात्मक वातावरण बना रहता है। साथ सुबह उठकर भगवान का दर्शन और पूजन करना भी फलदायी माना जाता है। लेकिन घर में भगवान की कोई भी तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। ऐसे में वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर घर में वास्तु दोष है तो परिवार के सदस्यों की तरक्की और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। तो यहां जानिए कि भगवान शिव की तस्वीर किस दिशा में रखनी चाहिए।
1/5 Image Source : PEXELS

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा को अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल यानि कैलाश पर्वत है। इसलिए घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करें।इस दिशा में महादेव की तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2/5 Image Source : PEXELS

 वास्तु मुताबिक, उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं,जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हो।
3/5 Image Source : PEXELS
वास्तु मुताबिक, उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं,जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हो।
वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हो। यह घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
4/5 Image Source : PEXELS
वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हो। यह घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
5/5
Advertisement