वैलेंटाइन डे पर पति जरूर याद कर लें ये 7 वचन, खुशहाल रहेगी शादीशुदा जिंदगी
वैलेंटाइन डे पर पति जरूर याद कर लें ये 7 वचन, खुशहाल रहेगी शादीशुदा जिंदगी
Shadi Ke Saat Vachan: वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा कपल को शादी के 7 फेरे और सात वचन जरूर याद कर लेने चाहिए। इससे आपकी मैरिड लाइफ में खुशियां भर जाएंगी और जिंदगी खुशहाल बन जाएगी।
Published : Feb 13, 2025 07:58 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 05:14 pm IST
1/7Image Source : Freepik
वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा कपल को शादी के वक्त किए गए 7 वचनों को जरूर याद कर लेना चाहिए। इससे आपकी मैरिड लाइफ खुशहाल रहेगी। इन 7 वचनों में पहला वचन होता है जिसमें कन्या अपने वर से कहती है कि आप हमेशा तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्य में मुझे अपने बायीं तरफ स्थान देंगे।
2/7Image Source : Freepik
दूसरे वचन में पत्नी अपने पति से वादा करने को कहती है कि आप अपने माता पिता की तरह ही मेरे माता पिता का भी सम्मान करेंगे।
3/7Image Source : Freepik
तीसरे वचन में दुल्हन दूल्हे से कहती है कि आप हर परिस्थिति में मेरा पालन करेंगे, ध्यान रखेंगे तो मैं आपके वामांग में आने को तैयार हूं।
4/7Image Source : Freepik
चौथे वचन में पत्नी अपने पति को एहसास दिलाती है कि शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। अगर आप वो भार वहन कर सकते हैं तो मैं आपके वामांग में आ सकती हूं।
5/7Image Source : Freepik
पांचवां वचन में पत्नी अपने अधिकार की बात कहती है कि शादी के बाद घर के कामों, लेन देन या कोई दूसरे धन खर्च से पहले मुझसे चर्चा जरूर करेंगे। तो मैं आपके वामांग आऊं।
6/7Image Source : Freepik
छठे वचन में दुल्हन कहती हैं कि आप सदा मेरा सम्मान करेंगे। कभी अन्य लोगों के बीच अपमानित नहीं करेंगे साथ ही किसी बुरे कार्य में लिप्त नहीं होंगे।
7/7Image Source : Freepik
सातवें वचन में दुल्हन वचन मांगती है कि आप भविष्य में मेरे अलावा किसी पराई स्त्री को हमारे रिश्ते के बीच नहीं आने देंगे। परायी स्त्रियों को माता के जैसा समझेंगे।