आपको भी करनी है शानदार वेडिंग तो इन थीम आइडिया पर डालें एक नजर, शादी का हर लम्हा होगा यादगार
आपको भी करनी है शानदार वेडिंग तो इन थीम आइडिया पर डालें एक नजर, शादी का हर लम्हा होगा यादगार
अगर आप भी रेगुलर शादी से हटकर शानदार अंदाज़ में अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन थीम आईडिया। इनकी मदद से आप किस तरह की वेडिंग करना चाहते हैं इसका चुनाव कर सकते हैं। देखें एक नज़र।
Published : Nov 16, 2024 03:14 pm IST, Updated : Nov 16, 2024 03:14 pm IST
1/6Image Source : social
अगर आप भी रेगुलर शादी से हटकर शानदार अंदाज़ में अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन थीम आईडिया। इनकी मदद से आप किस तरह की वेडिंग करना चाहते हैं इसका चुनाव कर सकते हैं। देखें एक नज़र।
2/6Image Source : social
अगर आपको फेरी टेल की कहनियाँ सुनना पसंद है और अपनी शादी में सब कुछ सटल, पेस्टल कलर और मिनिमल लुक चाहिए तो आप इसे ही अपना वेडिंग थीम चुन सकते हैं। शादी के लिए फेयरी टेल थीम परफेक्ट आइडिया हो सकता है।
3/6Image Source : social
कई लोगों का मन होता है कि उनकी शादी राजशी ठाट में हो। यह वेडिंग डेकॉर लुक आजकल खूब ट्रेंड में है। अगर आप भी राजशी या राजमहल वाला लुक चाहते हैं तो वेडिंग वेन्यू को राजमहल में बदल सकते हैं। शादी पंडाल से लेकर मंडप का लुक पूरी तरह बदल जायेगा।
4/6Image Source : social
इन दिनों युवाओं में बीच वेडिंग का खूब चलन देखने को मिल रहा है। अगर आप और आपके पार्टनर को समुद्र पसंद है तो आप बीच वेडिंग भी प्लान कर सकते हैं। मिनिमल मेकअप, पेस्टल ओउत्फिट्स के साथ बीच वाइब आपकी शादी को जानदार बना देगी। आप अपनी वेडिंग वेन्यू का चुनाव किसी खूबसूरत, और साफ-सुथरी बीच की जगह पर जाकर कर सकते हैं।
5/6Image Source : social
अगर आप अपनी शादी फ़िल्मी सितारों की स्टाइल में करना चाहते हैं तो राजस्थान से बढियां लोकेशन आपको कुछ भी नहीं मिलेगा। संगीत में राजस्थानी गीत, फोक म्यूजिक से माहौल बेहद शानदार लगेगा। शादी की हर रस्म में आप राजस्थानी स्टाइल ड्रेसेज, लहंगा पहन सकती हैं। मेकअप, जूलरी सभी राजस्थानी स्टाइल वाले हों तो क्या बात है।
6/6Image Source : social
ईको फ्रेंडली थीम भी इन दिनों कपल्स के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है। ऐसे लोग अपनी शादी केलिए इस थीम का भी चुनाव कर सकते हैं फॉरेस्ट वेडिंग थीम, ग्रीन वेडिंग थीम, गार्डन वेडिंग थीम आदि। यह अधिक खर्चीला भी नहीं है।