बारिश में भीग जाएं जूते मोजे, तो तुरंत सुखाने के लिए कर लें ये उपाय
बारिश में भीग जाएं जूते मोजे, तो तुरंत सुखाने के लिए कर लें ये उपाय
बारिश में कपड़े ही नहीं गीले जूते मोजे भी परेशान करते हैं। कई बार ऑफिस जाते वक्त जूते में पानी चला जाता है और पूरे जूते मोजे गीले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इन उपायों से गीले जूते मोजे को तुरंत सुखा सकते हैं।
Published : Jul 09, 2026 01:26 pm IST, Updated : Jul 09, 2026 01:26 pm IST
1/5Image Source : India Tv
बारिश का मौसम ऑफिस या किसी काम से बाहर जाने वालों के लिए मुसीबत भरा होता है। रास्ते में पानी भरने से जूते गीले हो जाते हैं जिन्हें सुखाना मुश्किल हो जाता है। गीले जूते मोजे पहने रहने से पैरों से बदबू आने और फंगस लगने का खतरा रहता है।
2/5Image Source : India Tv
अगर जूते मोजे गीले हो जाएं तो सबसे पहले उन्हें उतार लें। अब जूतों का पूरा पानी निकाल दें और मोजे को कसकर निचोड़ दें। अब कोई पुराना अखबार लें और गीले जूतों के अंदर गोले बनाकर अच्छी तरह से भर दें। मोजे के अंदर भी अखबार भर दें। इससे गीले जूते और मोजे जल्दी सूख जाएंगे। अगर अखबार गीला हो जाए को फिर से बदल दें।
3/5Image Source : India Tv
अब बाथरूम में लगे हैंड ड्रायर का इस्तेमाल करते हुए जूते मोजों को सुखाने की कोशिश करें। अगर हैंड ड्रायर गर्म हवा फेंकता है तो जूते मोजे जल्दी सूख जाएंगे। आप मोजे को अलट-पलट करते हुए अच्छी तरह सुखा लें।
4/5Image Source : Magnific
अगर कहीं पंखा चल रहा है तो अपने गीले जूते मोजे वहां रख दें। इससे जूते मोजे जल्दी सूख जाएंगे। अगर आपके पास कोई भी विकल्प नहीं है तो किसी इंस्टेंट ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से भी मोजे मंगाकर पहन सकते हैं। बारिश में आप बैग में एक एक्स्ट्रा पेयर मोजे भी साथ कैरी करें।
5/5Image Source : India Tv
अगर आपके पास कोई हेयर ड्रायर है तो इससे भी काम बन सकता है। पहले जूते का पूरा पानी निकाल दें और अखबार की मदद से पानी को सोख लें। अब हेयर ड्रायर की मदद से जूते मोजे सुखा लें। जूते के फीते निकालकर ऐसा करने से जल्दी सूख जाएंगे।