सर्दियों में एक हफ्ते में कितनी बार शैंपू करें...गर्म या ठंडे किस पानी से धोएं बाल? जानें विंटर Hair Care Routine
सर्दियों में एक हफ्ते में कितनी बार शैंपू करें...गर्म या ठंडे किस पानी से धोएं बाल? जानें विंटर Hair Care Routine
सर्दियों के मौसम में में लोग नहाने से कतराते हैं और जैसे तैसे नहा भी लें लेकिन बाल कम ही वॉश करते हैं। इस वजह से बालों में गंदगी जमा होती है जिसकी वजह से डैंड्रफ होने लगता है जो बालों को जड़ से कमजोर बनाता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं किबालों को कितनी बार शैंपू करें और बालों में कौन सा तेल लगाएं?
Published : Dec 07, 2024 11:37 pm IST, Updated : Dec 07, 2024 11:37 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। रुसी की वजह से बालों में खुजली होने लगती है और बाल रुके सूखे और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में लोग नहाने से कतराते हैं और जैसे-तैसे नहा भी लें लेकिन बाल कम ही वॉश करते हैं। इस वजह से बालों में गंदगी जमा होती है जिसकी वजह से डैंड्रफ होने लगता है जो बालों को जड़ से कमजोर बनाता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं किबालों को कितनी बार शैंपू करें और बालों में कौन सा तेल लगाएं यानी विंटर में अपने बालों का ख्याल कैसे रखें?
2/5Image Source : social
मौसम चाहे कोई भी हो बालों को हफ्ते में कम से कम 2 बार धोना ही चाहिए। यानी 2 से 3 दिन में बालों को धो लेना चाहिए ताकि डैंड्रफ की समस्या न हो। अगर आप जल्दी नहीं वॉश करते हैं तो इस वजह से रुसी की समस्या हो सकती है।
3/5Image Source : social
सर्दियों के मौसम में लोग गर्म पानी से नहाते हैं और कई लोग गर्म पानी से ही बाल धोते हैं।ऐसा करने से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं।इसलिए जब बात हेयर वॉश की आए उन्हें हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर से धोएं। यानी न गर्म पानी से धोएं और न ही ठंडे पानी से बस बालों को नॉर्मल तापमान वाले पानी से वॉश करें।
4/5Image Source : social
सर्दियों में आप बादाम का हल्का तेल लगाएं क्योंकि यह तेल बालों में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। वहीं, नारियल तेल के कण मोटे होते हैं और ये बालों में अवशोषित नहीं हो पाते और जम जाते हैं। साथ ही सर्दियों में शैंपू के बाद भी ये तेल के कण स्कैल्प पर जमा रह सकते हैं।
5/5Image Source : social
सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है। ऐसे में बालों में नींबू का रस लगाना डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद कर सकता है।