क्रिकेट ही नहीं रिलेशन की पिच पर भी बजता है विराट कोहली का डंका, जानें कैसे बनें कोहली जैसे परफेक्ट पार्टनर?
क्रिकेट ही नहीं रिलेशन की पिच पर भी बजता है विराट कोहली का डंका, जानें कैसे बनें कोहली जैसे परफेक्ट पार्टनर?
रिश्ते को खत्म करना आसान होता है लेकिन उसे निभाए रखना उतना भी मुश्किल नहीं होता है। क्रिकेट के किंग विराट कोहली का अनुष्का के प्रति प्यार और सम्मान जग जाहिर है। ऐसे में विराट कोहली की इन आदतों को अपनाकर अपने पार्टनर का प्यार हमेशा के लिए पा सकते हैं।
Published : Nov 05, 2024 01:59 pm IST, Updated : Nov 05, 2024 01:59 pm IST
1/8Image Source : social
आजकल की फ़ास्ट फॉरवर्ड लाइफ में ज़रा सी अनबन होने पर लोग ब्रेकअप कर लेते हैं। रिश्ते को खत्म करना आसान होता है लेकिन उसे निभाए रखना उतना भी मुश्किल नहीं होता है जितना लोग समझ लेते हैं। बस ज़रा सी समझदारी से आप अपने रिश्ते को स्वर्ग सा सुंदर बना सकते हैं। क्रिकेट के किंग विराट कोहली कि बात करें तो आज के समय में वो एक आइडियल हस्बैंड हैं, अनुष्का के प्रति उनका प्यार और सम्मान जग जाहिर है। ऐसे में आप विराट कोहली की इन कुछ आदतों को अपनाकर अपने पार्टनर का प्यार हमेशा के लिए पा सकते हैं।
2/8Image Source : social
पार्टनर को प्राथमिकता दें: वह रिश्ता सबसे ज़्यादा सफल होता है जिसमें एक दूसरे के लिए मान सम्मान होता है। आप विराट कोहली की तरह अपने पार्टनर को प्राथमिकता और सम्मान देना सीखें। अपने पार्टनर को प्राथमिकता देने से आप दोनों एक दूसरे के हमेशा करीब रहेंगे।
3/8Image Source : social
पब्लिक में प्यार का इज़हार करने से न चुकें: जब पति या बॉयफ्रेंड पब्ल्कि डिस्प्ले ऑफ़ अफेक्शन (PDA ) करते हैं तो उनकी पार्टनर को बहुत अच्छा लगता है। जैसे विराट को ही देख लीजिए जिस तरह वो कभी स्टेडियम में से अनुष्का को फ्लाईंग किस देते हैं तो कभी क्रिकेट के तुरंत बाद उन्हें कॉल कर हाल चाल पूछते हैं। इस तरह का पीडीए आपको भी ज़रूर करना चाहिए।
4/8Image Source : social
एक साथ करें ट्रेवल: आप दोनों को जब भी समय मिले घूमने के लिए निकल जाएं क्योंकि यह खूबसरत समय वापस नहीं आएगा। एक साथ ट्रेवल करने से पार्टनर एक दूसरे के और भी नज़दीक आते हैं।
5/8Image Source : social
पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें: अगर आपकी पार्टनर कुछ बता रही है तो आप उनकी बातों को ध्यान से सुनें। लड़कियों को इस तरह के पार्टनर बहुत अच्छे लगते हैं जो उन्हें तस्सली से सुनें।
6/8Image Source : social
मुश्किल समय में रहें साथ: जब आपकी पार्टनर किसी मुश्किल में चल रही है उस दौरान आप उनके साथ रहें। अगर आप उनके आसपास नहीं हैं तब भी फ़ोन और मैसेजेस के ज़रिए उन्हें इमोशनली सपोर्ट करें और कहें सब ठीक होगा।
7/8Image Source : social
लो फील करने पर मोटिवेट करें: अगर आपकी पार्टनर अच्छा नहीं फील कर रही हैं तो उनको मोटिवेट कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप उन्हें परेशान बिल्कुल न करें और किसी भी तरह का दबाव न डालें।
8/8Image Source : social
पार्टनर की सफलता का जश्न मनाएं: अगर आपकी पार्टनर प्रोफेशनली या करियर में बहुत अच्छा कर रही हैं तो उनकी सफलता का जश्न मनाएं। उनके लिए सरप्राइज़ प्लान करें।