1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. सर्दियों में सरसों का साग नहीं खाए तो क्या खाए, जानें कैसे बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

सर्दियों में सरसों का साग नहीं खाए तो क्या खाए, जानें कैसे बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Dec 08, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 11:56 pm IST
सरसों का साग सर्दियों में खूब चाव से खाया जाता है।लेकिन ज्यादातर लोगों को सरसों का साग अच्छी तरह से बनाना नहीं आता। कई बार सरसों के साग का स्वाद थोड़ा कड़वा हो जाता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको पंजाबी स्टाइल में साग तैयार करने की वही विधि बता रहे हैं। अगर आपने इस स्टाइल में साग बनाया तो हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएगा।
1/6 Image Source : social

सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। सरसों का साग किसी और चीज के साथ मिलाकर खाने में उतना स्वादिष्ट नहीं होता। आप सरसों के साग में थोड़ा बथुआ या कोई और साग मिला सकते हैं।
2/6 Image Source : social
सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। सरसों का साग किसी और चीज के साथ मिलाकर खाने में उतना स्वादिष्ट नहीं होता। आप सरसों के साग में थोड़ा बथुआ या कोई और साग मिला सकते हैं।
साग को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। काटने के बाद साग में 1 कप पानी डालकर कुकर में पकाएं। मध्यम आंच पर पकने दें। पकाते समय नमक और चुटकी भर हल्दी भी डाल दें।
3/6 Image Source : social
साग को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। काटने के बाद साग में 1 कप पानी डालकर कुकर में पकाएं। मध्यम आंच पर पकने दें। पकाते समय नमक और चुटकी भर हल्दी भी डाल दें।
जब साग अच्छी तरह से पक जाए तो 1-2 चम्मच गेहूं का आटा, मक्के का आटा या कोई भी बाजरे का आटा लें। अब इस आटे में पानी डालकर घोल तैयार करें। इसमें 1 चुटकी हींग डालें। आटे के घोल को साग में डालकर चलाते हुए पकाएं। इससे साग मुलायम बनेगा। जब साग अच्छी तरह से मिल जाए और पक जाए तो गैस बंद कर दें।
4/6 Image Source : social

अब एक पैन में देसी घी डालें। इसमें जीरा, 1 चुटकी हींग, 8-10 लहसुन की कलियाँ मोटा कटा हुआ और 2 साबुत लाल मिर्च डालकर पकाएँ। ऊपर से 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालें। तैयार तड़के में साग डालें।
5/6 Image Source : social
अब एक पैन में देसी घी डालें। इसमें जीरा, 1 चुटकी हींग, 8-10 लहसुन की कलियाँ मोटा कटा हुआ और 2 साबुत लाल मिर्च डालकर पकाएँ। ऊपर से 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालें। तैयार तड़के में साग डालें।
अब साग को तड़के के साथ थोड़ा पकाएँ और जब साग अच्छे से पक जाए तो इसे सर्व करते समय ऊपर से आधा चम्मच मक्खन डालें और सर्व करें। इस साग को बाजरे और मक्के की रोटी के साथ खाएँ। सरसों का साग खाने में आपको बहुत मज़ा आएगा।
6/6 Image Source : social

Advertisement