जानें किस कंडीशन में स्किन पर ग्लिसरीन लगाना होता है बेहद फायदेमंद?
जानें किस कंडीशन में स्किन पर ग्लिसरीन लगाना होता है बेहद फायदेमंद?
ग्लिसरीन एक गंधहीन तरल पदार्थ है जो हेल्दी ऑयल से भरपूर है। यह त्वचा के लिए एक ह्यूमेक्टेंट (Humectant) के रूप में कार्य करता है, जो त्वचा की नमी बनाए रखे हैं। चलिए जानते हैं स्किन पर इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए?
Published : Nov 29, 2024 02:46 pm IST, Updated : Nov 29, 2024 02:46 pm IST
1/6Image Source : social
ग्लिसरीन एक गंधहीन तरल पदार्थ है जो हेल्दी ऑयल से भरपूर है। यह त्वचा के लिए एक ह्यूमेक्टेंट (Humectant) के रूप में कार्य करता है, जो त्वचा की नमी बनाए रखे हैं। चलिए जानते हैं स्किन पर इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए?
2/6Image Source : social
जब स्किन लाल हो जाता है तो ग्लिसरीन, स्किन के लिए तेजी से काम आ सकता है। ये असल में, स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है और फिर इसमें ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। साथ ही इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्किन को शांत करता है और रेडनेस से बचाता है।
3/6Image Source : social
ऑयली स्किन में आप ग्लिसरीन का लंबे समय तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इस प्रकार की स्किन में ये क्लींजर की तरह काम करता है। ये स्किन पोर्स को साफ करता है और एक्ने जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार है।
4/6Image Source : social
सर्दियों में ड्राई स्किन वालों की स्किन फटने लगती है और ग्लिसरीन इसमें कारगर तरीके से मदद करने लगता है। ग्लिसरीन न केवल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, यह त्वचा के निचले स्तर डर्मिस से ऊपरी स्तर एपिडर्मिस तक नमी को खींचता है। इस तरह ये त्वचा को खुद को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
5/6Image Source : social
स्किन में खुजली होने पर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। ये जलन और खुजली को कम करने के साथ स्किन में अंदर से राहत पहुंचाता है।
6/6Image Source : social
चेहरे के लिए ग्लिसरीन का आप कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि पहले तो आप गुलाब जल लें और इसमें ग्लिसरीन मिला लें। फिर इसे अपनी स्किन पर लगा लें। ऐसे ही रहने दें या मन हो तो कुछ समय बात ठंडे पानी से वॉश कर लें।