गर्मियों का मौसम में पसीना बहुत तेजी से आने लगता है। पसीना से बदबू तब आती है जब स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर उसे तोड़ते हैं। यही प्रक्रिया दुर्गंध पैदा करती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो चलिए जानते हैं उससे छुटकारा कैसे पाएं?
Published : Mar 22, 2026 03:07 pm IST, Updated : Mar 22, 2026 03:16 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
गर्मियों का मौसम में पसीना बहुत तेजी से आने लगता है। पसीना से बदबू तब आती है जब स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर उसे तोड़ते हैं। यही प्रक्रिया दुर्गंध पैदा करती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो चलिए जानते हैं उससे छुटकारा कैसे पाएं?
2/5Image Source : unsplash
शरीर की सफाई है ज़रूरी: शरीर की नियमित सफाई पसीने की बदबू को कम करने का सबसे आसान तरीका है। रोज़ कम से कम एक बार नहाना जरूरी है।बगल, गर्दन, पैरों और प्राइवेट पार्ट्स की अच्छी तरह सफाई करें।इस मौसम में एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल ज़्यादा फायदेमंद है.
3/5Image Source : unsplash
कॉटन के कपड़े पहनें: इस मौसम में टाइट और सिंथेटिक जैसी गलत कपड़े का चुनाव भी बदबू का कारण बन सकता है।शरीर से पसीने के बदबू न आए इसलिए सूती कपड़े पहनें, जिससे पसीना जल्दी सूख सके।रोज़ साफ और धुले हुए कपड़े पहनना जरूरी है
4/5Image Source : unsplash
घरेलू उपाय हैं असरदार: पसीने से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपक लिए फायदेमंद हो सकते हैं।बेकिंग सोडा पसीना और बदबू सोखने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखता है। एलोवेरा जेल ठंडक देता है और बैक्टीरिया को कम करता है।
5/5Image Source : unsplash
खानपान का पड़ता है असर: आप क्या खाते हैं, इसका असर भी शरीर की गंध पर पड़ता है। ज्यादा मसालेदार, लहसुन और प्याज का सेवन बदबू बढ़ा सकता है।खूब पानी पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स रहे।फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें