1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. नेचर, मंदिर और बीच का परफेक्ट कॉम्बो है दक्षिण भारत का यह शहर, घूमने का है शौक तो बकेट लिस्ट में ज़रूर करें शामिल

नेचर, मंदिर और बीच का परफेक्ट कॉम्बो है दक्षिण भारत का यह शहर, घूमने का है शौक तो बकेट लिस्ट में ज़रूर करें शामिल

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Mar 24, 2026 11:53 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:00 am IST
अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ हरियाली से भरे पहाड़, भव्य मंदिर, और सुकून देने वाले समुद्री बीच मिल जाएं, तो केरला आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आप एक ही ट्रिप में नेचर की शाति, मंदिरों की दिव्यता और बीच की मस्ती तीनों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसलिए अगर आप अपनी अगली छुट्टियों को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो केरल को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।
1/5 Image Source : UNSPLASH

अलप्पुझा : अलप्पुझा जिसे 'पूर्व का वेनिस' कहा जाता है, केरल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां हाउसबोट में सफर करना एक अनोखा अनुभव है, जहाँ आप पानी के बीच प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिता सकते हैं।
2/5 Image Source : unsplash
अलप्पुझा : अलप्पुझा जिसे 'पूर्व का वेनिस' कहा जाता है, केरल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां हाउसबोट में सफर करना एक अनोखा अनुभव है, जहाँ आप पानी के बीच प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिता सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर अपनी भव्यता, 8वीं सदी के ऐतिहासिक द्रविड़ वास्तुकला और भगवान विष्णु के प्रति गहरी आध्यात्मिक आस्था के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में से एक है, जो अपने रहस्यमयी गुप्त तहखानों और शेषनाग पर विराजमान विष्णु की प्रतिमा के लिए जाना जाता है।
3/5 Image Source : unsplash

वर्कला: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित वर्कला बीच अपनी चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। यह एक शांत स्थान है जहाँ ऊँची चट्टानों से समुद्र का मनोरम दृश्य और शाम को सूर्यास्त का नज़ारा बेहद आकर्षक लगता है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जनार्दन स्वामी मंदिर के लिए लोकप्रिय है।
4/5 Image Source : unsplash

कोवलम: कोवलम, केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध समुद्र तटीय शहर है, जो अपने साफ-सुथरे समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों के झुरमुट और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह स्थान अरब सागर के किनारे स्थित है और मुख्य रूप से तीन अर्धचंद्राकार समुद्र तटों से मिलकर बना है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement